कांग्रेस ने मिन्नत रहमानी को दी बड़ी जिम्मेदारी, जम्मू-कश्मीपुर विधानसभा चुनाव का बनाया पर्यवेक्षक, सोनिया गांधी और खरगे का जताया आभार
पटना । जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. कांग्रेस ने कई बड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी है. वहीं, बिहार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहे मिन्नत रहमानी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई। पार्टी ने उन्हें राज्य की महत्वपूर्ण सीट सेंट्रल शाल्टेंग विधानसभा का पर्यवेक्षक बनाया है जहाँ से जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ख़ुद चुनाव लड़ रहे हैं । ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।
वहीं, जिम्मेदारी दिये जाने के बाद मिन्नत रहमानी ने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठापूर्वक निभाउंगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी किंग मेकर की भूमिका में है। वहां के आवाम से पार्टी को पूरा समर्थन मिल रहा है। मुझे पूरी उम्मीद में इस बार वहां कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेस के नेतृत्व में हमें बहुमत मिलेगा और वहां हमारी सरकार बनेगी।

