नीतीश से आज के दिन भूलकर भी न मिले राहुल गाँधी (जीतन राम मांझी)

नीतीश से आज के दिन भूलकर भी न मिले राहुल गाँधी (जीतन राम मांझी)

डिजिटल डेस्क ,पटना। मुख्यम्नत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यम्नत्री जीतन राम मांझी के बिच इन दिनों तीखी नोक झोक देखने को मिल रही है। अब इन दिनों चर्चा का विषय एक ट्वीट बना है जो कि जीतन राम मांझी ने किया है। जीतन राम मांझी आज से मौन धरना पर बैठने वाले है उसके पहले ही ट्विटर पर अपनी ट्वीट के जरिए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। दरअसल आज के दिन ही पुरे देश भर में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर जीतन राम मांझी ने भी नेहरू को ट्वीट के जरिये श्रद्धाजंलि दी। , साथ ही साथ नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गाँधी को नीतीश कुमार से दूर रहने की सलाह दी है।

मांझी द्वारा दिया गया ट्वीट ,

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत नमन। @RahulGandhi जी से आग्रह है कि आज के दिन शकुमार जी से कभी भूल के ना मिलें, नहीं तो वह नेहरू जी की जगह राहुल जी की ही जयंती मनाने लगेंगें। स्व.महावीर चौधरी पुण्यतिथि वाला कांड याद ही होगा?

सीएम नीतीश हाल ही में अपने मंत्री अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान, उन्होंने मृत की जगह जीवित व्यक्ति को ही श्रद्धांजलि दे दी थी।दरअसल, उन्होंने स्वर्गीय महावीर चौधरी की जगह अशोक चौधरी पर ही पुष्प अर्पित कर दिया। इसका वीडियो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसी बात पर जीतन राम मांझी ने आज अपनी ट्वीट के जरिए नीतीश पर निशान साधा है।

सदन में हुआ विवाद

आपको बता दे कि नीतीश कुमार ने यहां तक कह दिया कि मांझी को सीएम बनाना उनकी सबसे बड़ी मूर्खता थी। इसको लेकर आज मांझी मौन धरना पर भी बैठने वाले हैं।

 

EDITOR : SHALINI SINGH

 

 

 

 

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *