विवादित पोस्टर मामले में मानहानि का केस करेंगे आदित्य पासवान

विवादित पोस्टर मामले में मानहानि का केस करेंगे आदित्य पासवान
बिहार में हुई विपक्षी एकता से घबराई बीजेपी और आरएसएस के लोगों को 2024 में हार का डर सताने लगा है, ऐसे में वो कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं । पटना में एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ अनर्गल और वाहियात बातें लिखी गई हैं, जो किसी भी पार्टी की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और नेताओं के खिलाफ ऐसा दुष्प्रचार किसी भी पार्टी को बर्दाश्त नहीं होगा । कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ऐसे दिगभ्रमित करने वाले पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ बिहार कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य पासवान मानहानि का केस करने जा रहे हैं साथ ही उनके खिलाफ लीगल नोटिस भेजा जा रहा है । आदित्य पासवान का कहना है कि समाज में ऐसे गलत संदेश देने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए ।
कांग्रेस का मानना है कि बीजेपी और आरएसएस के लोग देश के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं । अल्पसंख्यकों में डर का माहौल पैदा करना इनका काम है साथ ही बीजेपी अपने स्वार्थ के लिए राजनीति में धर्म का इस्तेमाल करती है । हमें अपने संविधान में निहित देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को बनाए रखने के लिए बीजेपी के ऐसे कदमों का बहुत दृढ़ता से विरोध करना होगा । आदित्य पासवान का कहना है कि भारत में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है । एक तरफ कांग्रेस भारत को जोड़ने की बात करती है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी-आरएसएस ‘भारत तोड़ो’ विचारधारा पर चल रही है ।
कांग्रेस मानती है कि मोदी के शासनकाल में देश की जनता की हालत बदहाल हो चुकी है । आज देश में सभी वर्ग के लोग, छात्र, मजदूर, किसान, व्यापारी, नौकरी पेशा वाले परेशान हैं । मंहगाई चरम पर है । पेट्रोल, डीजल, गैस एवं खाद्य पदार्थों की सामग्रियों की क़ीमतें आसमान छू रही है । 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कहकर BJP सत्ता में आई थी, लेकिन सरकार का इसपर कोई ध्यान नहीं है । बीते 75 सालों में बेरोजगारी की ऐसी भयावह स्थिति कभी सामने नहीं आई । साथ ही लुढ़कते रुपए के बीच विदेशी कर्ज बढ़कर 620 अरब डॉलर तक पहुंच गया है । मोदी सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में अकेले 85 लाख करोड़ का कर्ज लिया है ।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *