2000 रुपये का नोट हुआ बंद, आपके पास है तो करना होगा यह काम

2000 रुपये का नोट हुआ बंद, आपके पास है तो करना होगा यह काम

2000 Note Update News

RBI ने 2000 रुपये को नोट्स को सर्कुलेशन से लिया वापस
RBI ने बताया कि लीगल टेंडर बना रहेगा 2 हजार रुपये का नोट
2018-19 में बंद कर दी गई थीं दो हजार रुपये के नोट की प्रिंटिंग

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ (Clean Note Policy) के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक, रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया है। यह ऐलान उनकी 2016 की नोटबंदी के बादी बड़ी कदम है। हालांकि, इस दौरान बाजार में उपलब्ध 2000 रुपये के नोट चलन जारी रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के बैंकों को सलाह दी है कि वे इस समय नए 2000 रुपये के नोटों की जारी कराने को बंद कर दें।

कब तक बदला जा सकता है नोट?
एक बार में सिर्फ 20,000 रुपये ही बदलवाए जा सकेंगे। 23 मई से किसी भी बैंक में बदले या जमा किए जा सकेंगे। इन नोटों को आप 30 सितंबर तक बदलवा सकेंगे।

क्लीन नोट पॉलिसी क्या है?
स्वच्छ नोट नीति का मुख्य उद्देश्य है कि ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता वाले करेंसी नोट और सिक्के प्रदान किए जाएं। इस नीति के अंतर्गत, गंदे नोटों को चलन से बाहर किया जाता है और जनता को केवल उच्च गुणवत्ता वाले स्वच्छ नोट प्राप्त करने का अवसर मिलता है। यह नीति बैंकों द्वारा कार्यान्वित की जाती है जिससे कि काउंटर पर गंदे नोट प्राप्त करने की संभावना कम हो और उन्हें रिसाइकल करने से बचाया जा सके।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *