IND vs SL: एक पारी में आठ छक्के लगाने के बाद विराट ने खोला राज, इन्हें दिया अपनी घातक फॉर्म का क्रेडिट
इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड 74 शतक ठोक चुके टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने एक बयान से तहलका मचा दिया है। श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 166 रन बनाने के बाद विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी में बदलाव का श्रेय थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट को दिया।विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी में बड़ा बदलाव लाने का श्रेय टीम इंडिया की थ्रोडाउन तिकड़ी डी राघवेंद्र, नुवान सेनेविरत्ने और दयानंद गरानी को दिया है। नेट्स पर बल्लेबाजों के अभ्यास के लिए थ्रोडाउन विशेषज्ञ लगातार 140 से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। वे हमेशा हमें आउट करने की कोशिश करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि वे नियमित रूप से हमारा परीक्षण करें।
विराट के अलावा शुभमन गिल ने भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शतक लगाया। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली का इंटरव्यू भी लिया। इस दौरान कोहली ने कहा “कभी-कभी, उनकी गति बहुत तेज लगती है। ईमानदारी से कहूं तो इसकी वजह से मेरे करियर में काफी अंतर आया। मैं पहले जहां था और आज जहां हूं, उसमें इस अभ्यास का बहुत योगदान है।”

