राम मनोहर लोहिया जी के 55वीं पुण्यतिथि पर श्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के कंकड़बाग स्थित लोहिया पार्क में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
समाजवादी आंदोलन के महानायक राम मनोहर लोहिया की आज 55वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के कंकड़बाग स्थित लोहिया पार्क में राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पार्क में समारोह का आयोजन किया गया।
आपको बता दें की समाजवाद को एक नई परिभाषा देने वाले लोहिया का जन्म 23 मार्च, 1910 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में अकबरपुर नाम के गांव में हुआ था। 12 अक्टूबर 1967 को उनका निधन हो गया था। जर्मनी से पीएचडी की उपाधि लेने वाले लोहिया ने देश से अंग्रेजी हुकूमत को हटाने की बिगूल फूंक दी थी।उन्होंने कहा था “मैं चाहूंगा कि हिंदुस्तान के साधारण लोग अपने अंग्रेजी के अज्ञान पर लजाएं नहीं, बल्कि गर्व करें।इस सामंती भाषा को उन्हीं के लिए छोड़ दें, जिनके मां बाप अगर शरीर से नहीं तो आत्मा से अंग्रेज रहे हैं।” स्वतंत्रता संग्राम में दिया योगदान भारतीय राजनीति में गैर कांग्रेसवाद के शिल्पी राममनोहर लोहिया, महात्मा गांधी से प्रेरित थे। उन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम में काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी।

