दूसरे टी-20 में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हराया, मैच में सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल का रहा बेहतर प्रदर्शन
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत 16 रन से हार गया।
टी20 मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 206/6 का स्कोर बनाया, जवाब में भारतीय टीम 190/8 का स्कोर ही बना सकी। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। श्रीलंका ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने जबरदस्त शुरुआत की। कुसल मेंडिस और पथुम निसंका की जोड़ी ने पावरप्ले में ही बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए। मेंडिस ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए अपने टी20 करियर का 15वां अर्धशतक पूरा किया।
संक्षिप्त स्कोर :
श्रीलंका 206/6 20 ओवर में (कुसल मेंडिस 52, दासुन शनाका 56 नाबाद, चरिथ असलंका 37, पथुम निसांका 33, उमरान मलिक 3-48, अक्षर पटेल 2-24)
भारत 20 ओवर में 190/8 (सूर्यकुमार यादव 51, अक्षर पटेल 65, शिवम मावी 26, दासुन शनाका 2-4, कसुन राजिता 2-22, दिलशान मदुशंका 2-45)
भारत 16 रन से मैच हार गया।
