बिहार (मुजफ्फरपुर)- 20 घंटे के अंदर ही फिर से 780 स्वास्थ्यकर्मियों हुए बहाल

बिहार (मुजफ्फरपुर)- 20 घंटे के अंदर ही फिर से 780 स्वास्थ्यकर्मियों हुए बहाल

डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग में बहाल 780 दैनिक कर्मियों की सेवा समाप्त करने 20 घंटे के अंदर ही उन्हें फिर से बहाल कर लिया गया है। इस बार इनकी बहाली 26 जुलाई तक के लिए मान्य की गई है। इनकी बहाली में अनियमितता की शिकायत के बाद सिविली सर्जन ने डीएम के आदेश पर गुरुवार को बहाली रद्द की थी, फिर 20 घंटे के अंदर ही स्वास्थ्य सुविधा चरमराने व विभागीय निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन ने सभी को फिर से बहाल कर लिया।

कोविड से लड़ाई के लिए स्वास्थ्य विभाग में पिछले एक माह में 780 कर्मियों की बहाली दैनिक श्रमपुस्त पर की गई थी। इनकी बहाली में धांधली की शिकायत पर डीएम ने डीडीसी एसके झा के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी ने बहाली के अनियमितता के शिकायत की पुष्टि करते हुए उसे रद्द करने की सिफारिश के साथ ही दोषी पदाधिाकरी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *